शाहगंज कोतवाली में शांति समिति की बैठक लेते डीएम दिनेश कुमार सिंह और एसपी अशोक कुमार।
- फोटो : JAUNPUR
शाहगंज/खेतासराय। बकरीद और रक्षाबंधन त्योहार को लेकर डीएम-एसपी ने बृहस्पतिवार को क्षेत्र का भ्रमण किया। शाहगंज कोतवाली, खेतासराय और खुटहन थाने में शांति समिति की बैठक ली। लोगों की समस्याएं सुनी और उन्हें प्रेम-सौहार्द के साथ त्योहार मनाने की अपील की।
डीएम दिनेश कुमार सिंह ने त्योहार हमें प्रेम और भाईचारे का संदेश देते हैं। इसे सभी जाति संप्रदाय के लोग आपस में मिलजुल कर भाईचारा के साथ मनाएं। उन्होंने त्योहारों पर साफ सफाई, पेयजल आपूर्ति और निर्बाध रूप से बिजली के लिए संबंधित अफसरों को निर्देश दिया। आगामी पांच अगस्त को अयोध्या में स्थित राम जन्मभूमि का शिलान्यास पर किसी प्रकार की आवाजाही पर पूर्णत: रोक होने की बात कही। लगातार बढ़ रहे कोरोना संक्रमण को देखते हुए घर पर त्योहार मनाने की अपील की। एसपी ने कहा कि अफवाहों में पड़ने की बजाए सूचना पुलिस को दें। इस मौके पर एसडीएम राजेश कुमार वर्मा, सीओ जितेंद्र कुमार दुबे, चेयरमैन गीता जायसवाल, प्रभारी निरीक्षक दुर्गेश मिश्रा, बेचन सिंह, मेवालाल पुष्कर, डॉ. आरके वर्मा, डॉ. तारिक बदरूद्दीन शेख, अनुराग मिश्रा, सुनील अग्रहरि, मकसूद हसन आदि मौजूद रहे। खेतासराय थाने में हुई बैठक में मो. असलम खान ने त्योहार पर साफ सफाई रखने और जगदंबा पांडेय ने बिजली आपूर्ति का मुद्दा उठाया। बैठक में नगर पंचायत अध्यक्ष वसीम अहमद, मदरसा एजाजुल उलूम के नाजिम सैयद ताहिर, कपूर चंद जायसवाल, रणजीत मौर्य, संजय विश्वकर्मा ,ग्राम प्रधान मो. अरशद आदि रहे। खुटहन के ग्रामीण विकास इंटर कॉलेज पटैला में नायब तहसीलदार अमित कुमार सिंह व इमामपुर गांव में एसओ जगदीश कुशवाहा की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक हुई। इस मौके पर प्रधान बसंत मौर्य, शिव प्रसादचौधरी, कमरुदीन, सलाम, अशोक गुप्ता, विनोद सोनी, बब्लू, इश्लाम, अनीश आदि मौजूद रहे।