सीडीएस जनरल बिपिन रावत और अन्य सैन्य अधिकारियों की हेलीकाप्टर हादसे में हुई मौत पर टीडी कालेज के प्राचार्य डा. आलोक सिंह के नेतृत्व में 98 बटालियन के एनसीसी कैडेटों और शिक्षकों ने रविवार कैंडिल मार्च निकालकर श्रद्धाजंलि दी। कालेज परिसर में दो मिनट का मौन रखकर शहीदों की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। कैंडिल मार्च रोडवेज तिराहे तक पहुंचा। वहां से कालेज परिसर में पहुंचकर समाप्त हुआ। इस मौके पर डा. रजनीश सिंह, डा. जितेश सिंह, एनसीसी अधिकारी इशाक हुसैन, ईश्वरचंद थापा, काशी आदि मौजूद रहे।