ब्लाक के अमारा गांव में रविवार को पहुंचे मुख्य विकास अधिकारी अनुपम शुक्ला ने गांवों के विकास कार्यो का निरीक्षण किया। गांव के किसानों की चार बीघा से अधिक भूमि पर मनरेगा मजदूरों द्वारा कराए जा रहे मेड़बंदी सहित अन्य कार्य को देखा। इसके अलावा अमारा गांव मे खोदाई हो रहे तालाब व खेल के मैदान का भी निरीक्षण किया। निरीक्षण के समय डीसी मनरेगा, बीडीओ अस्मिता सेन, ग्राम प्रधान शिवनाथ मौर्य तथा ग्राम पंचायत अधिकारी आलोक कुमार उपस्थिति रहे।