02- जिला अस्पताल के सीएमएस कक्ष में लगे सीसीटीवी स्क्रिन में देखकर मातहातों को दिशा किर्देश देते स
- फोटो : JAUNPUR
जौनपुर। कोरोना संक्रमण को देखते हुए जिला अस्पताल में सतर्कता बढ़ा दी गई है। वार्ड के अलावा ओपीडी कक्ष और वेटिंग हाल की निगरानी सीसी कैमरा से की जाएगी और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने के लिए किसी तरह का संदेश माइक से दिया जाएगा। यह प्रणाली शुरू कर दी गई है। इससे वार्डों, दवा वितरण कक्ष और पर्ची काउंटर की भी नजर रख रहे हैं।
कोरोना संक्रमण के समय अस्पताल परिसर की व्यवस्था को सुधारने के साथ ही इलाज के लिए आने वाले मरीजों की निगरानी बढ़ा दी गई है। सुरक्षा को देखते हुए पर्ची काउंटर ही गेट के बाहर बना दिया गया है। ताकि लोग कतार में खडे हो कर अपनी पर्ची बनवा सके। वार्डों में भर्ती मरीजों को देखने के लिए लगने भीड़ पर भी नजर रखी जा रही है। वार्ड में मरीज के साथ परिवार के किसी एक ही व्यक्ति को रहने की व्यवस्था की गई है। सीएमएस डा. एके शर्मा सीसी टीवी कैमरा और माइक के जरिए पूरी कमान संभाल रखी है। उनका कहना है कि मरीजों को हिदायत दी जा रही है कि वे भीड से बचते हुए डाक्टर को दिखाने के बाद दवा लेकर अस्पताल से बाहर से चले जाएं। अधिक समय तक अस्पताल में न रुकें। किसी स्थान पर भीड़ लगने पर तुरंत दूर हटने के लिए सूचना प्रसारित होने लगती है।