जौनपुर। सीबीएसई (केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ) की परीक्षाएं 27 अप्रैल से शुरू होंगी। हाईस्कूल की परीक्षाएं 27 अप्रैल से और इंटर की परीक्षाएं 2 मई से शुरू होंगी। बोर्ड ने परीक्षा के लिए समय सारिणी जारी कर दी है। परीक्षा के लिए जिले में 16 केंद्र बनाए गए हैं। परीक्षा में कुल 11472 परीक्षार्थी शामिल होंगे। जिसमें हाईस्कूल के 7052 और इंटर के 4420 परीक्षार्थी शामिल हैं। परीक्षाएं 10.30 बजे से 12.30 बजे तक होंगी।
बोर्ड तय किया है कि इस बार परीक्षा दो घंटे की होगी। यानि की परीक्षार्थियों को दो घंटे में ही प्रश्न पत्र हल करना होगा। परीक्षा की सुचिता बनाए रखने के लिए इस बार आब्जर्बर की तैनाती बोर्ड खुद करेगा। जबकि इससे पहले आब्जर्बर की तैनाती सीटी कोआर्डिनेटर के स्तर से किया जाता था। विभागीय स्तर पर परीक्षा की तैयारियां तेज कर दी गई है। नकल विहीन परीक्षा संपन्न कराने के लिए कड़े प्रबंध किए जा रहे है। सभी केंद्र व्यवस्थापकों को निर्देश दिया गया है कि सुचितापूर्ण और नकर विहीन परीक्षा कराने के लिए समय से तैयारी पूरी कर लें। परीक्षा के साथ-साथ ही कापियों का मूल्यांकन भी शुरू हो जाएगा। बोर्ड का निर्देश है कि परीक्षा कराने के साथ ही समय से मूल्यांकन कराकर छात्रों को रिजल्ट घोषित किया जा सके। हालांकि मध्य गर्मी में बोर्ड की परीक्षाएं कराएं जाने से छात्र ही नहीं अभिभावकों को भी काफी परेशानी उठानी पडेगी। बोर्ड से तय केंद्रों पर परीक्षा देने के लिए छात्रों को चिलचिलाती धू प में जाना पडेगा। शिक्षकों को भी परीक्षा कराने के साथ ही मूल्यांकन करना होगा। मां दुर्गा जी सीनियर सेंकेड्री विद्यालय सिद्दीकपुर के प्रधानाचार्य अशोक कुमार सिंह ने बताया कि परीक्षा कार्यक्रम जारी होने के बाद से ही परीक्षा की तैयारी शुरू कर दी गई थी।
परीक्षा की तैयारी शुरू हो गई है। जिले में 16 केंद्र बनाए गए हैं। परीक्षा में कुल 11472 परीक्षार्थी शामिल होंगे। समय से परीक्षा कराने के बाद मूल्यांकन कराया जाएगा।--डा. रूचि शर्मा, सिटी कोआर्डिनेटर सीबीएसई बोर्ड जौनपुर