फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: सीबीआई के डिप्टी एसपी डॉ. जाहिर केंद्रीय गृहमंत्री पदक से सम्मानित

विज्ञापन
विज्ञापन
नगर के मोहल्ला दर्जियान निवासी केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) के डिप्टी एसपी डॉ. जाहिर अख्तर को नई दिल्ली में सम्मानित किया गया। नई दिल्ली स्थित भारत मंडपम सभागार में आपराधिक मामलों की उत्कृष्ट जांच करने पर उन्हें केंद्र सरकार के गृहमंत्री अमित शाह ने केंद्रीय गृह मंत्री पदक से पुरस्कृत किया।
विज्ञापन

डॉ. जाहिर ने 50 से अधिक आपराधिक मामलों में सोनभद्र में 20 करोड़ का कोयला घोटाला, सीएमओ रायबरेली की ओर से राष्ट्रीय ग्रामीण स्वास्थ्य मिशन में 12 करोड़ का घोटाला, गाजियाबाद सिंडिकेट बैंक में 10 करोड़ के घोटाले को उजागर किया था। सेंट्रल बैंक में होम लोन में 50 करोड़ के फ्रॉड, पॉक्सो एक्ट में बांग्लादेश, कनाडा, ब्रिटेन जैसे लोगों द्वारा सोशल मीडिया के माध्यम से यौन शोषण मामला आदि में उत्कृष्टता से जांच की। ऐसे कई बेहतर काम को लेकर सीबीआई के डायरेक्टर ने डॉ. जाहिर अख्तर को बेस्ट इन्वेस्टिगेशन ऑफिसर से भी सम्मानित किया था।
भारत सरकार के गृहमंत्री अमित शाह द्वारा केंद्रीय गृह मंत्री पदक से सम्मानित किए जाने पर क्षेत्र के उमाशंकर गुप्ता, डॉ. इलियास अहमद, आलोक गुप्ता, रंजीत भोजवाल, राजू सिंह राणा आदि ने बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें