फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: थानाध्यक्ष के घर से नकदी सहित लाखों के जेवर चोरी

विज्ञापन
रामपुर- मनापुर बंजारी में चोरी के बाद बिखरा सामान। संवाद
विज्ञापन
रामपुर। जमालापुर के मनापुर बंजारी गांव में मंगलवार की रात में चोरों ने सोनभद्र में तैनात थानाध्यक्ष के मकान को निशाना बनाया। चोर मकान के मुख्य दरवाजे का ताला तोड़ने की कोशिश किए। असफल होने पर बगल के कमरे की कुंडी काटकर घर में घुसे और दो कमरों से करीब 20 हजार रुपये नकद सहित सोने-चांदी के आभूषण समेट ले गए। बुधवार की सुबह घटना की जानकारी होने पर पुलिस मौके पर पहुंची। फोरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए।
विज्ञापन


मनापुर बंजारी निवासी अरविंद सरोज सोनभद्र जिले के बभनी थाने में थानाध्यक्ष हैं। मंगलवार की रात में उनके घर कोई नहीं था। पीड़ित का दावा है कि घर से चांदी की पाजेब, करधन, सोने के झुमके, चार अंगूठियां, 16 चांदी का लच्छा, सोने की चार चूड़ियां और एक चेन गायब है। बुधवार की सुबह अरविंद के बड़े पिता रामप्रसाद सरोज मकान पर पहुंचे तो देखा कि मुख्य दरवाजे पर लगा ताला तोड़ने का प्रयास किया गया है। बगल के कमरे की कुंडी टूटी है। उन्होंने परिवार के अन्य सदस्यों को घटना की जानकारी दी। परिजनों के अनुसार परिवार की प्रभा देवी सहित अन्य सदस्य वाराणसी स्थित एक रिश्तेदार के घर गए थे। रामप्रसाद सरोज, उनकी पत्नी पुराने मकान में सो रहीं थीं। सूचना मिलने पर थानाध्यक्ष रामाश्रय कुशवाहा ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। बताया कि जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें