फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: दो घरों से नकदी और आभूषण चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
गौराबादशाहपुर। क्षेत्र के गद्दोपुर गांव में मंगलवार की रात चोरों ने दो घरों को निशाना बनाकर नकदी और आभूषण पर हाथ साफ कर दिया। चोरों ने एक बंद घर का ताला तोड़ा और दूसरे घर में गृहस्वामी को कमरे में बाहर से बंद कर वारदात को अंजाम दिया। गांव निवासी तारा देवी अपने घर में ताला बंद कर वाराणसी अपने बेटे के पास गई थीं। घर को बंद पाकर चोरों ने मुख्य द्वार का ताला तोड़ दिया और अंदर दाखिल हो गए। चोरों ने कमरे में रखी अलमारी का ताला तोड़कर उसमें रखे दो सोने की चेन, एक सोने का हार, दस हजार रुपये नकद और कुछ कीमती कपड़े उठा ले गए। चोरी की दूसरी घटना इसी गांव की निर्मला देवी के घर हुई। निर्मला देवी अपने पति अरविंद के साथ घर के बरामदे में सो रही थीं। इसी बीच चोरों ने बरामदे का दरवाजा बाहर से बंद कर दिया, ताकि कोई बाहर न निकल सके। इसके बाद चोरों ने घर के कमरों को खंगालते हुए आलमारी में रखे चार हजार रुपये की नकदी पर हाथ साफ कर दिया। मंगलवार को सुबह जब गृहस्वामी की आंख खुली और उन्होंने दरवाजा बाहर से बंद पाया। शोर मचाने पर पहुंचे पड़ोसियों ने दरवाजा खोला। घटना की सूचना पुलिस को दी गई है। थानाध्यक्ष प्रवीण का कहना है मामले में कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें