फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महाराष्ट्र से ट्रक में सवार होकर पहुंचे चालक समेत 38 के खिलाफ केस

विज्ञापन
06- कोतवाली चौराहे पर रूट मार्च करते पुलिसकर्मी। - फोटो : JAUNPUR
विज्ञापन
मड़ियाहूं। लॉकडाउन में महाराष्ट्र से ट्रक में सवार होकर घर लौट रहे पावरलूम में काम करने वाले 38 मजदूरों को भदोही जिले की सीमा पर रामपुर थाने की पुलिस ने पकड़ लिया। चालक समेत सभी मजदूरों के खिलाफ लॉकडाउन के उल्लंघन का केस दर्ज कर सभी को मड़ियाहूं कस्बे के विवेकानंद इंटर कालेज में क्वारंटीन कर दिया गया है। इन मजदूरों को पावरलूम कंपनी के मालिक ने ट्रक में सवार कर घर भेजा था। इनमें 28 मजदूर जिले के विभिन्न तहसील क्षेत्रों के रहने वाले हैं जबकि दस मजदूर आजमगढ़, सुल्तानपुर और प्रतापगढ़ जिले के हैं।
विज्ञापन

रामपुर थानाध्यक्ष शनिवार को भोर में जौनपुर भदोही जिले की सीमा पर वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। उसी दौरान भदोही की ओर से आ रहे ट्रक को रोककर पुलिस ने चेक किया तो तिरपाल से ढके ट्रक में 38 लोग सवार थे। यह देख पुलिस कर्मी भी दंग रह गए। सूचना पर एसडीएम कौशलेश मिश्र, सीओ विजय सिंह मौके पर पहुंच गए। पूछताछ के दौरान ट्रक में सवार मजूरों ने बताया कि वे सभी महाराष्ट्र में एक पावरलूम कंपनी में काम करते हैं। कंपनी के मालिक ने ही उनकी समस्या को देखते हुए ट्रक बुक कर उसमें सभी को सवार कर घर के लिए भेजा था। ट्रक तिरपाल से ढका था उसमें माल भरा होना सोच कर शायद रास्ते में कहीं ट्रक नहीं पकड़ा गया। सभी का स्वास्थ्य परीक्षण के बाद मड़ियाहूं के विवेकानंद इंटर कालेज में क्वारंटीन किया गया है। सीओ मड़ियहूं विजय सिंह ने बताया कि ट्रक में सवार सभी मजदूरों और चालक के खिलाफ लॉकडाउन के उलंघन के आरोप में रामपुर थाने में केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें