फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रधान के पति को जान से मारने की धमकी देने पर केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
बदलापुर। ग्राम पंचायत बबुरा की निर्वाचित ग्राम प्रधान नीलम देवी के पति को इस्तीफा न देने पर जान से मारने की धमकी देने के आरोप में पुलिस अज्ञात लोगों पर केस दर्ज कर छानबीन में जुटी है। प्रधान नीलम देवी के पति रविशंकर विश्वकर्मा निवासी बबुरा ने थाना बदलापुर में जान से मारने की धमकी देने के आरोप में केस पंजीकृत कराया है।
विज्ञापन

प्रधान के पति का आरोप है कि वह 6 जुलाई की रात 8.30 बजे अपनी बाइक से बदलापुर से घर बबुरा जा रहे थे। रास्ते में फत्तूपुर क्रासिंग के पास काले रंग की बाइक सवार तीन लोगों में से दो लोग उतर कर पास आए और बोले कि एक सप्ताह के भीतर तुम अपने पद से इस्तीफा दे दो, नहीं तो इसका खामियाजा तुम्हें जान देकर भुगतना पड़ेगा। यह धमकी देते हुए बाइक सवार लोग भाग गए। पुलिस इस मामले में जान से मारने की धमकी देने के आरोप में अज्ञात पर केस दर्ज कर छानबीन में जुटी है। प्रभारी निरीक्षक पवन उपाध्याय का कहना है कि मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें