शाहगंज। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की नाबालिग किशोरी के लापता होने के मामले में गांव के ही युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ है। किशोरी के पिता ने शनिवार की देर शाम पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया कि उसकी 16 वर्षीय नाबालिग बेटी को गांव के ही गुलराज पुत्र अब्दुल सलाम ने बीते नौ मार्च को किसी काम से अपने घर बुलाया था। इसके बाद पुत्री को अपने साथ लेकर कहीं चला गया। बेटी के नहीं लौटने पर उसकी हर जगह तलाश की लेकिन उसका कोई पता नहीं चल पाया। पुलिस ने किशोरी के पिता की तहरीर पर संबंधित युवक के खिलाफ केस दर्ज कर जांच में जुट गई है। प्रभारी निरीक्षक सुधीर कुमार आर्या ने बताया कि किशोरी के पिता की तहरीर के आधार पर गंाव के ही गुलराज पुत्र अब्दुल सलाम के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।