महराजगंज। बेदौली गांव निवासी चचेरे भाई ने भतीजे व पड़ोसी के साथ मिलकर भाई की आबादी की जमीन पर बनी बाउंड्रीवाल को जबरन तोड़कर खेत में जुताई कर दी। उस समय चचेरा भाई दिल्ली में था। सूचना पर वह घर लौटकर वापस आया तो गाली गलौज देते हुए जान से मारने की धमकी देते हुए उन्हें भगा दिय। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर तेजी बाजार थाने में चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
पुलिस के मुताबिक, हौशिला प्रसाद दूबे निवासी ग्राम बेदौली थाना तेज़ीबाजार दिल्ली में परिवार के साथ रहता है। उसने दी गई तहरीर में आरोप लगाया है कि उसने अपनी आबादी की जमीन में चहारदीवारी बनाकर बिजली का मीटर लगवाया हुआ है। उसके चचेरे भाई राजेन्द्र प्रसाद दूबे व श्रीप्रकाश दूबे, भतीजा धर्म देव दूबे व गांव के ही अनिल दूबे, रजनीष दूबे ने बाउंड्री को तोड़ दिया और उसके हिस्से की पैतृक जमीन को चार जनवरी को जबरन जोत दिया।
इसकी सूचना गांव के व्यक्तियों ने उसे फोन पर दी। आठ जून को जब घर पहुंरा और इस बारे में उनसब से बात की तो उन्होंने जान से मारने की नीयत से उसे दौड़ा लिया। थानाध्यक्ष दिव्य प्रकाश सिंह ने बताया कि मामले की जांच कराकर चार लोगों के खिलाफ जबरन घर में घुसकर तोड़फोड़, गाली गलौज जान से मारने की धमकी सहित संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।