मडि़याहूं। कोतवाली पुलिस ने चुनाव आचार संहिता उल्लंघन मामले में तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। इनमें दो पूर्व ब्लाक प्रमुख भी शामिल हैं।
मडि़याहूं के पूर्व ब्लाक प्रमुख लाल प्रताप यादव दीवार पर समाजवादी पार्टी के पक्ष में वॉल पेंटिंग कराकर प्रचार कर रहे थे। दूसरे पूर्व ब्लाक प्रमुख संदीप सिंह निवासी कुसहा थाना जलालपुर के अलावा रामबाबू गुप्ता बूथ अध्यक्ष ग्राम इटाएं थाना मडि़याहूं भी बैनर पोस्टर के जरिये सपा का प्रचार कर रहे थे। इन सभी लोगों के खिलाफ मडि़याहूं पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक अशेषनाथ सिंह ने बताया कि तीनों लोगों के खिलाफ आचार संहिता के उल्लंघन के आरोप में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। उच्चाधिकारियों से को कार्रवाई से अवगत करा दिया गया है।