फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: चार बार बालाओं समेत सात पर नामजद व 50 अज्ञात पर केस

विज्ञापन
विज्ञापन
नगर के लाइन बाजार थाना क्षेत्र के वाजिदपुर में रविवार की रात उत्सव मोटल और चटोरी रेस्टोरेंट में चल रही अश्लील डांस व शराब की पार्टी में जिला प्रशासन ने सख्त रवैया अपनाया है। पुलिस ने छापेमारी कर अवैध ढंग से चल रहे कार्यक्रम में एक विदेशी युवती सहित चार युवतियों समेत आयोजक, उसके पुत्र व होटल के मैनेजर के खिलाफ नामजद व 50 अज्ञात पर मुकदमा दर्ज कर लिया। साथ ही सोमवार की दोपहर में सिटी मजिस्ट्रेट देवेंद्र सिंह ने होटल व रेस्टोरेंट को सील कर दिया। लाइन बाजार थाने के इंस्पेक्टर जयप्रकाश यादव के नेतृत्व में आबकारी टीम वाजिदपुर तिराहे पर जांच कर रही थी। इस दौरान द ग्रैंड उत्सव मोटल में बाहर से लड़कियों को बुलाकर शराब पार्टी करने की सूचना मिली। पुलिस के अनुसार, टीम ने दूसरी मंजिल पर जाकर देखा तो अंदर अश्लील डांस हो रहा था और शराब परोसी जा रही थी। इस मामले में पुलिस होटल मैनेजर, आयोजक मौजूद युवतियों व मौके पर शामिल होने गए लोगों को लाइन बाजार थाने पर ले आई। यहां होटल मैनेजर बृजेश शुक्ला निवासी सोहबितया बाग थाना जार्ज टाऊन प्रयागराज, आयोजक अजय कुमार गुप्ता, इनके पुत्र आशीष कुमार गुप्ता निवासी नईगंज कोतवाली के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। साथ ही चार बार बालाओं पर नामजद व 50 अज्ञात पर मुकदमा दर्ज किया गया। बार बालाओं में एक विदेशी, एक लखनऊ व दो दिल्ली की हैं। सोमवार की दोपहर सिटी मजिस्ट्रेट देवेंद्र सिंह ने होटल को सील कर दिया। सिटी मजिस्ट्रेट देवेंद्र सिंह ने बताया कि अवैध रूप से शराब व डांस पार्टी के खिलाफ उत्सव मोटल व चटोरी रेस्टोरेंट को सील कर दिया गया है। आगे सभी होटलों में छापेमारी कर ऐसे आयोजनों की जांच की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें