फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: बिजली निगम में 900 करोड़ के घोटाले का मामला सदन में उठा

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। मछलीशहर की विधायक डॉ. रागिनी सोनकर ने बजट सत्र में विधानसभा में बुधवार को जिले के मुद्दे को लेकर सरकार को घेरा। उन्होंने बिजली निगम में हुए 900 करोड़ के घोटाले पर सवाल उठाया। इसके अलावा जनता को 300 यूनिट फ्री बिजली देने की बात पर भी सरकार को घेरा। कहा कि विद्युत विभाग के एक्सईएन, एसडीओ, जेई मिलकर कर जनता को परेशान कर रहे हैं। मनरा देवी शिक्षण संस्थान तक पिच रोड के नवनिर्माण समेत कई संपर्क मार्ग के मरम्मत का मामला भी उन्होंने उठाया। उन्होंने सपा सरकार की उपलब्धियों को गिनाते हुए कहा कि समाजवादी पार्टी ने मेट्रो लाइन बनवाई, गोमती रिवर फ्रंट बनवाया, मेदांता बनवाया, इलेक्ट्रिसिटी प्रोडक्शन यूनिट बनवाई। केजीएमयू 2022 के भर्ती में सामान्य और बैकलाग की भर्ती आरक्षण के मामले धांधली का आरोप लगाया। कहा कि इस पर आर्टिकल-13 के तहत बनाए गए कमेटी के मेम्बर वहीं हैं जो इस धांधली को नहीं रोक सके थे। राज्य के शिक्षकों का कैशलेस बीमा है कि नहीं। गर्भाव्स्था के बाद जब तक महिला शिक्षक का बच्चा पांच साल तक नहीं हो जाता ऐसी महिला शिक्षकों को उनके गृह जनपद में पोस्टिंग दिलाने की व्यवस्था की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें