महराजगंज। थाना क्षेत्र के ठेंगहा गांव निवासी विवाहिता ने थाने में तहरीर देकर ससुराल के लोगों पर दहेज उत्पीड़न का आरोप लगाया है। पुलिस ने पति, सास, देवर पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। थानाध्यक्ष अमित पांडेय ने बताया कि ठेंगहा गांव निवासी आरती पुत्री स्व.रामआसरे गौतम ने थाने में तहरीर दी। आरोप लगाया कि शादी 9 नवंबर 2021 को तुरकौली गांव थाना सुजानगंज के राहुल गौतम पुत्र श्रीनाथ गौतम से हुई थी। शादी के कुछ माह तक सब ठीक रहा, बाद में ससुराल वाले दो लाख रुपये और बाइक की मांग करने लगे। जब उसने असमर्थता जताई तो पति राहुल गौतम, देवर उमेश व सर्वेश गौतम, सास जड़ावती ने मार-पीटकर भगा दिया। मामले में चारों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।