फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: 'मां को भूत कर दिया था, इसलिए मखंचू को मारा', हत्यारे ने ऐसे लिया बदला; मुठभेड़ में आरोपी सहित दो अरेस्ट

Sun, 09 Nov 2025 12:11 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर।

सार

Jaunpur News: यूपी के जौनपुर में बीते आठ दिन पहले झाड़फूंक करने वाले बुजुर्ग की गोली मार हत्या कर दी गई थी। पुलिस ने इस मामले में दो लोगों को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। कई वजह से आरोपियों ने हत्या का अंजाम दिया था।
विज्ञापन
आरोपियों को पुलिस ने भेजा जेल। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Encounter in Jaunpur: जौनपुर में थाना सरायख्वाजा क्षेत्र के ग्राम कडैला में बीते एक नवंबर की रात करीब 11 बजे झाड़फूंक करने वाले मखंचू की गोली मार हत्या कर दी गई थी। इस सनसनीखेज हत्या ने पूरे क्षेत्र में दहशत फैला दी थी। जिसके बाद पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर गठित टीमों में स्वाट, सर्विलांस और थाना सरायख्वाजा पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में आठ दिनों के जांच पड़ताल के बाध हत्या की गुत्थी सुलझा ली गई। मुख्य आरोपी शक्ति बनवासी पुलिस मुठभेड़ में घायल अवस्था के साथ दो अन्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया।
विज्ञापन


थाना प्रभारी जयप्रकाश यादव ने बताया कि घटना का पूरा मामला जमीन और पैसों के विवाद से जुड़ा हुआ था। पुलिस द्वारा की गई पूछताछ में गिरफ्तार दो अभियुक्तों ने बताया कि मखंचू झाड़फूंक का कार्य करता था। उसका शक्ति बनवासी के परिवार से पुराना विवाद था। 

पुलिस ने की कार्रवाई

बताया कि शक्ति की मां की मृत्यु के लिए वह मखंचू को जिम्मेदार मानता था, क्योंकि उसका विश्वास था कि मखंचू ने उसकी मां पर ‘मेलान’ (भूत) कर दिया था। इसी वैमनस्य के कारण शक्ति ने अपने साथी गोरख गौतम और शत्रुधन यादव के साथ मिलकर मखंचू की हत्या की साजिश रची।

बताया की बीते शनिवार की रात तीनों आरोपी कडैला गांव पहुंचे जहां मखंचू (76) अपने घर में सो रहा था। उसी दौरान शक्ति ने मखंचू पर गोली चला दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद आरोपी फरार हो गए। जिसके बाद पुलिस ने तीन अज्ञात लोगों पर हत्या का केस पंजीकृत करके साक्ष्य जुटाने शुरू कर दिए थे और इलेक्ट्रॉनिक व मैनुअल जांच के आधार पर आरोपियों की पहचान की गई।

रविवार की सुबह-सुबह मुठभेड़

पुलिस को शनिवार जब मुखबिर की सूचना पर गोरख गौतम पुत्र रामबचन गौतम निवासी कुहिया और शत्रुधन यादव पुत्र रामाश्रय यादव निवासी गुरैनी थाना खेतासराय को गिरफ्तार किया, तब दोनों से पूछताछ में हत्या की पूरी कहानी सामने आई और यह स्पष्ट हो गया कि हत्या का मुख्य अभियुक्त शक्ति बनवासी ही था, जो फरार चल रहा था। जिसके बाद पुलिस ने मुख्य आरोपी के गिरफ्तारी के लिए खोजबीन शुरू कर दी थी और रविवार तड़के करीब 2 बजे पुलिस ने मुठभेड़ में मुख्य आरोपित को सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के देवकली नहर पुलिया के पास गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने पिस्टल, दो खोखा कारतूस और एक ओला इलेक्ट्रिक स्कूटी किया जब्त
मल्हनी थाना प्रभारी जयप्रकाश यादव ने बताया की भोर में करीब 2 बजे पुलिस जब संदिग्ध लोगो की चेकिंग कर रही थी तभी सूचना मिली कि शक्ति बनवासी इलेक्ट्रिक स्कूटी से करंजाकला मार्ग की ओर जा रहा है। पुलिस टीम ने कुकुड़ीपुर मंदिर के पास चेकिंग शुरू की। तभी एक संदिग्ध स्कूटी सवार व्यक्ति पुलिस को देखकर तेजी से भागने लगा। 

पुलिस ने पीछा किया तो उसने पुलिस पार्टी पर फायरिंग शुरू कर दी और सुल्तानपुर की ओर भागने लगा।घटना की सूचना तुरंत कंट्रोल रूम को दी गई और नाकाबंदी की गई। देवकली नहर पुलिया के पास पुलिस ने उसे घेर लिया। वहां भी उसने पुलिस टीम पर गोली चलायी, जिसके बाद आत्मरक्षा में पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की। फायरिंग में शक्ति बनवासी के पैर में गोली लग गई जिससे वह घायल होकर गिर पड़ा।
विज्ञापन

कई सामान भी बरामद

पुलिस ने उसे तुरंत गिरफ्तार कर लिया और जिला अस्पताल में उपचार के लिए भेज दिया। गिरफ्तारी के दौरान पुलिस ने उसके पास से एक 32 बोर की पिस्टल बरामद की, जिससे उसने मखन्चू की हत्या और पुलिस पर फायरिंग की थी। इसके अलावा दो खोखा कारतूस और एक ओला इलेक्ट्रिक स्कूटी भी जब्त की गई।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें