फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: पैथालॉजी संचालक पर गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
गर्भवती का प्रसव कराने के दौरान महिला की हुई मौत के मामले में पुलिस ने परिजनों की शिकायत पर पैथालॉजी संचालक के खिलाफ गैरइरादतन हत्या का मुकमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

पुलिस को दी गई तहरीर में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी चिकित्साधिकारी डाॅ. राजेश कुमार ने बताया है कि थाना क्षेत्र के कबीरपुर गांव निवासी सविता देवी (25) पत्नी अनिल कुमार सरोज को तीन अक्तूबर को प्रसव पीड़ा होने पर पीएचसी के सामने शक्ति पैथालाॅजी सेंटर पर आई थी जिसकी प्रसव के दौरान अस्पताल की लापरवाही से मौत हो गई। परिजनों ने इसकी शिकायत मुख्य चिकित्साधिकारी व पुलिस महकमे से की थी, मामले को गंभीरता से लेते हुए मुख्य चिकित्साधिकारी ने पैथालाॅजी सेंटर को सीज किए जाने तथा उसके विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत कराने का निर्देश दिया। प्रभारी चिकित्साधिकारी की तहरीर पर पैथालॉजी सेंटर को सीज कर दिया गया तथा उसके संचालक के विरुद्ध पुलिस ने गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें