फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: दहेज उत्पीड़न व हत्या के प्रयास में मुकदमा

विज्ञापन
विज्ञापन
मछलीशहर। कोतवाली पुलिस ने बुधवार को दामाद के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज किया है। दहेज की मुंह मांगी रकम न मिलने पर फंदे से लटकाकर हत्या के प्रयास का आरोप लगाया गया है। मीरगंज थाना क्षेत्र के बरांवा गांव निवासी शिव कुमारी पत्नी राम आसरे ने कोतवाली में तहरीर देकर आरोप लगाया है कि लगभग डेढ़ वर्ष पहले उसकी बेटी प्रीति का विवाह मछलीशहर कोतवाली के परसुपुर गांव निवासी सुधीर के साथ हुआ था। विवाह के बाद से ही दामाद लगातार बेटी को दहेज के लिए प्रताड़ित करता था। आठ अक्तूबर को उसने दहेज के लिए बेटी की पिटाई की। उसके बाद फंदा बनाकर बेटी के गले में डालकर उसे लटकाने का प्रयास करने लगा। अगल बगल के लोगों द्वारा बीच बचाव के बाद बेटी बच सकी। प्रभारी निरीक्षक सत्य प्रकाश सिंह ने बताया कि तहरीर पर दहेज उत्पीड़न सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें