फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सराफा व्यापारी से लूट के मामले में छह पर केस दर्ज.........

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहगंज। क्षेत्र के बड़ागांव स्थित पुलिया के पास मंगलवार की शाम सराफा कारोबारी से सवा चार लाख की लूट के मामले में पुलिस ने बुधवार को छह अज्ञात बदमाशों के विरुद्ध केस दर्ज किया है। एएसपी सिटी ने पीड़ित से घटना के संबंध पूछताछ कर जानकारी ली। आजमगढ़ जिले के फुलपुर थाना क्षेत्र के बिलारमऊ निवासी सूरज कुमार सोनी सरपतहां थाना क्षेत्र के सराय मोहिद्दीनपुर बाजार बाजार स्थित अहम ज्वेलर्स नाम की दुकान है मंगलवार की शाम सूरज अपनी दुकान बंद करके बाइक से घर वापस जा रहा था करीब साढ़े छह बजे बड़ागांव पुलिया के समीप तीन बाइक पर सवार छह की संख्या मे बदमाशों ने उसे ओवरटेक कर रोका। और तमंचा सटाकर आभूषण व नगदी भरा बैग लूट कर शाहगंज की तरफ भाग निकले। बुधवार को एसपी सिटी संजय कुमार कोतवाली पहुंच कर पीड़ित सूरज कुमार सोनी से लूट के संबंध में पूछताछ करके आवश्यक जानकारी ली। साथ ही मातहतों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें