मछलीशहर कोतवाली थाने के एक गांव में शुक्रवार की रात शौच करने के लिए गई किशोरी से गांव के ही दो युवकों ने छेड़खानी की। घर पहुंचने कर किशोरी ने परिवार के लोगों से आपबीती सुनाई। परिजनों ने सुबह मछलीशहर कोतवाली में बगल के गांव के ही दो लोगों के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। तहरीर मिलते के बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया कर आरोपियों की तलाश रही है। किशोरी को को मेडिकल परीक्षण के लिए भेज दिया है। क्षेत्राधिकारी अतर सिंह का कहना है परिजनों ने छेड़छाड़ और जान से मारने की धमकी की शिकायत दी है। संबंधित लोगों के खिलाफ छेड़खानी और पास्को एक्ट का मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।