फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धार्मिक भावना को ठेस पहुंचाने के आरोप में मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
बक्शा। बक्शा पुलिस ने रन्नो के पुराशेर खां गांव में शनिवार देर रात मजलिस के दौरान दूसरे पक्ष के खिलाफ धार्मिक भावना को ठेस पहुंचाने के आरोप में 12 नामजद व कई अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने रविवार की शाम मौलाना सहित छह लोगों को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

इंस्पेक्टर ओमनारायण सिंह ने बताया कि पुराशेर खां गांव निवासी वादी असगर अब्बास ने मुकदमा दर्ज कराया कि गांव निवासी अब्दुल रसीद के तीन पुत्रों ने घर पर तकरीर व दावत का कार्यक्रम रखा था। तकरीर के दौरान देर रात गुलसने मदीना मदरसा के मौलाना निवासी करौंदी कला जनपद सुल्तानपुर निवासी मौलाना शमशाद ने माइक पर धार्मिक भावना को ठेस पहुंचाने व उत्तेजक तकरीर शुरू कर दी। माहौल खराब होने की शिकायत मिलते ही देर रात मौके पर पहुंची पुलिस ने मौलाना के अलावा मोहम्मद अलीम, सुल्तान, वंदे हसन, मोहम्मद घोलू व मोहम्मद शालू को पकड़कर थाने ले आई। पुलिस ने 12 नामजद सहित कई अज्ञात के खिलाफ धार्मिक भावना को ठेस पहुंचाने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया है। छह लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें