जौनपुर। शस्त्र लाइसेंस के लिए फर्जीवाड़ा के आरोप में सरायपोख्ता चौकी प्रभारी ने कोतवाली थाने में मड़ियाहूं के अधिवक्ता गुलाबचंद पर धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कराया है प्राथमिकी की कॉपी संबंधित न्यायालय में प्रस्तुत किया।
चौकी प्रभारी सरायपोख्ता थाना कोतवाली देवेंद्र कुमार दुबे ने मड़ियाहूं निवासी अधिवक्ता गुलाबचंद के विरुद्ध एफ आईआर दर्ज कराया कि अधिवक्ता ने मड़ियाहूं में आरोपित मनीष गुप्ता आदि के खिलाफ हत्या के प्रयास व अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस ने आरोपियों को क्लीन चिट देते हुए अंतिम रिपोर्ट कोर्ट में दाखिल कर दिया। इसी मुकदमे का हवाला देते हुए वह अपनी सुरक्षा को लेकर अपने आपको कोतवाली थाना क्षेत्र के उमरपुर हरिबंधन पुर का मूल निवासी दर्शित करते हुए अपने मूल निवास को अस्थाई निवास दर्शाते हुए 27 अगस्त 2018 को जिलाधिकारी के यहां रिवाल्वर के लिए आवेदन किया था। मूल निवास को छुपाकर फर्जी हलफनामा दिया और पक्ष में रिपोर्ट लगवा ली।