फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चाकू से युवक पर किया हमला मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
सिकरारा। क्षेत्र के लाजीपार गांव में शनिवार देर शाम दो युवकों की आपसी कहासुनी में एक ने दूसरे युवक की पीठ पर चाकू से वार कर दिया । घायल युवक ने थाने पहुंचकर तहरीर दी तो पुलिस मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच में जुट गई। लाजीपार गांव के रोहित यादव (27) ने तहरीर देकर आरोप लगाया कि शनिवार शाम को गांव के एक स्कूल में वह टहल रहा था। तभी गांव के ही धीरज यादव आ गए और बिना किसी कारण के ही उनकी पीठ पर चाकू से हमला कर दिए। पुलिस मिली तहरीर के आधार पर धीरज के विरुद्ध तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। इस संबंध में थानाध्यक्ष सैय्यद हुसेन मुंतजर ने बताया कि पीड़ित का मेडिकल कराने के साथ ही आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें