फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: प्राणघातक हमले में अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
पिलकिछा गांव के खोभरियां मजरे में रविवार की रात घर में सो रहे युवक पर जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने अज्ञात हमलावरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है।
विज्ञापन

खोभरियां निवासी घायल सुनील कुमार यादव के पिता सुरेश यादव ने तहरीर देकर आरोप लगाया कि उनकी पिलकिछा बाजार तिराहे पर बिल्डिंग मैटेरियल की दुकान है। इसी दुकान पर सुनील बैठता है। रविवार की शाम वह दुकान बंद कर घर चला आया। खाना खाने के बाद वह बरामदे के कमरे में सो गया। आधी रात के समय बदमाशों ने धारदार हथियार से सुनील पर हमला कर उसे घायल कर दिया। सुनील कमरे का दरवाजा पीटते हुए शोर मचाने लगा। शोरगुल सुन परिवार के लोग बाहर आए। देखा तो सुनील के सिर से खून बह रहा था।
सिर पर चोट लगने के कारण सुनील कुछ देर बाद बेहोश हो गया। आरोप है कि बदमाशों ने उसके गले से सोने की चेन और जेब में रखे तीन हजार रुपये भी छीन लिए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौका मुआयना किया। पुलिस ने घटनास्थल से गड़ासी बरामद की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें