सरायख्वाजा थाना क्षेत्र में दवा लेकर घर लौट रही एक किशोरी के साथ छेड़खानी का मामला सामने आया है। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने दो आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू किया है। सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी किशोरी बृहस्पतिवार की दोपहर दवा लेकर ई-रिक्शा से घर लौट रही थी। रास्ते में दो युवकों ने उसे रोककर छेड़खानी का प्रयास किया। पीड़िता किसी तरह घर पहुंची और परिजनों को घटना की जानकारी दी। परिजनों के साथ थाने पहुंचकर किशोरी ने तहरीर दी। थाना प्रभारी जयप्रकाश यादव ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर दो युवकों पंकज व लक्ष्मण के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।