फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: भाजपा के पूर्व विधायक समेत दो पर मुकदमा

विज्ञापन
विज्ञापन
1857 के स्वतंत्रता संग्राम सेनानी रहे राजा संग्राम सिंह के नेवढ़िया थानाक्षेत्र के कोट स्थित कीर्ति स्तंभ में तोड़फोड़ और शिलापट्ट से ढंकने के मामले में जफराबाद के पूर्व भाजपा विधायक डॉ. हरेंद्र प्रसाद सिंह और ठेकेदार दिलीप तिवारी के विरुद्ध धोखाधड़ी का केस दर्ज किया गया है। जिला जज के आदेश पर एफआईआर दर्ज कर उसकी कॉपी कोर्ट में प्रस्तुत की गई है।
विज्ञापन




पूर्व जिला जज व राजा संग्राम सिंह जन कल्याण संस्थान नेवढ़िया कोट के अध्यक्ष राजेंद्र सिंह ने जफराबाद के पूर्व भाजपा विधायक डॉ. हरेंद्र प्रसाद सिंह व ठेकेदार दिलीप तिवारी के खिलाफ एमपी/एमएलए कोर्ट में धारा 156 (3) के तहत प्रार्थना पत्र दिया था। उन्होंने कहा था कि 1857 के स्वतंत्रता संग्राम के सेनानी राजा संग्राम सिंह की याद में नेवढ़िया कोट पर उनके स्मारक का निर्माण व लोगों के हितार्थ ट्रस्ट बनाया गया। ट्रस्ट ने नेवढ़िया कोट पर एक कीर्ति स्तंभ का निर्माण कराया था। वर्तमान में वह संस्थान के पदेन अध्यक्ष हैं। 28 जनवरी 2022 को जब वादी दलपतपुर नेवढ़िया आया और कीर्ति स्तंभ देखने गया तो उसे पूर्व विधायक हरेंद्र प्रसाद सिंह व ठेकेदार दिलीप तिवारी ने बिना वादी की अनुमति के लाभ लेने के उद्देश्य से तोड़फोड़ और छेड़छाड़ की थी। मूर्ति स्तंभ को ग्रेनाइट पत्थरों के शिलापट से ढंकते हुए मूल शिलालेख गायब कर सरकारी संपत्ति का नुकसान किया। उच्चधिकारियों से शिकायत के बाद भी कोई सुनवाई नहीं हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें