फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: खड़ंजा उखाड़ कर फेंकने के आरोप में तीन के खिलाफ केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
धर्मापुर। गौराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के गद्दोपुर गांव में ग्राम प्रधान द्वारा लगवाए गए खड़ंजे को गांव के ही एक परिवार के लोगों ने उखाड़ कर फेंक दिया। प्रधान की तहरीर पर पुलिस ने बुधवार को तीन लोगों राम सजीवन मौर्य, शरद मौर्य और श्याम जीत मौर्य के खिलाफ केस दर्ज किया है। थानाध्यक्ष फूलचंद पांडेय ने बताया कि ग्राम प्रधान गद्दोपुर राधिका देवी ने 20 जून को ग्राम पंचायत निधि से ग्रामीणों की सुविधा के लिए 14 मीटर का स्मार्ट खड़ंजा लगवाया था। खड़ंजा लगने के बाद 7 जुलाई को दोपहर में गांव के राम सजीवन मौर्य, शरद मौर्य और श्याम जीत ने 14 मीटर खड़ंजे को उखाड़ दिया। ग्राम प्रधान राधिका देवी के पति राम साहब यादव ने थाने पर इसकी सूचना दी थी। 20 दिन बीत जाने के बाद भी उखड़े खड़ंजे को नहीं लगवाया गया। मंगलवार की शाम को प्रधान के पति की तहरीर पर गद्दोपुर ग्राम सभा के राम सजीवन मौर्य, शरद मौर्य और श्याम जीत मौर्य के खिलाफ सरकारी खड़ंजा उखाड़ने के आरोप में केस दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें