शाहगंज। एक सप्ताह पूर्व नगर के आजमगढ़ मार्ग स्थित एएन मेमोरियल हास्पिटल पर मरीज की मौत के बाद हंगामा और तोड़फोड़ करने के आरोपियों पर आईएमए ने कार्रवाई की मांग की है। कोतवाली पुलिस को ज्ञापन देते हुए मुकदमा दर्ज न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी।
चिकित्सकों की संस्था आईएमए के अध्यक्ष डॉ. एसएल गुप्ता की अध्यक्षता में बुधवार की रात पक्का पोखरा मोहल्ले हुई बैठक में घटना की निंदा की गई। चिकित्सकों ने कहा कि डॉक्टर मरीज की जान बचाने के लिए अंतिम समय तक प्रयास करता है, लेकिन जब कभी नाकाम हो गया तो अस्पताल में अराजकता का माहौल उत्पन्न करने से अन्य मरीज परेशान होते हैं वहीं डॉक्टर का मनोबल भी गिरता है। बैठक में चिकित्सकों ने अस्पताल पर तोड़फोड़ के आरोपियों पर केस दर्ज कर कार्रवाई की मांग पुलिस से की। इस मौके पर डॉ. जावेद अहमद, डॉ. जेपी दुबे, डॉ. महेंद्र यादव, डॉ. सुधाकर मिश्रा, डॉ. महफूज अहमद, डॉ. ज्ञानचंद चित्रवंशी, डॉ. प्रेमचंद मौजूद रहे।