क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक ने थाने पर प्रार्थना पत्र देकर गांव के ही एक अन्य युवक पर अपनी नाबालिग बहन को बहला फुसलाकर भगा ले जाने का आरोप लगाया है। पीड़ित की शिकायत पर सुरेरी पुलिस शनिवार की देर शाम मामले में एक नामजद के खिलाफ बीएनएस की धारा में मुकदमा पंजीकृत कर ली है। सुरेरी थाना के प्रभारी निरीक्षक अंबरीश कुमार सिंह ने बताया कि पीड़ित की शिकायत पर मुकदमा पंजीकृत कर जांच की जा रही है।