फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फर्जी शिक्षिका दीप्ति सिंह के खिलाफ केस दर्ज, बर्खास्तगी की संस्तुति

Thu, 18 Jun 2020 11:55 PM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जौनपुर
विज्ञापन
एफआईआर की प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

जौनपुर जिले के डिहिया के राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय की प्रभारी प्रधानाध्यापक दीप्ति सिंह की नियुक्ति में फर्जीवाड़े का खुलासा होने पर डीआईओएस प्रवीण मणि त्रिपाठी ने गुरुवार को उसकी बर्खास्तगी की संस्तुति करते हुए उसके खिलाफ शहर कोतवाली में धोखाधड़ी समेत कई धाराओं में केस दर्ज कराया है।

विज्ञापन


मैनपुरी जिले के भैसरौली भोगांव निवासी दीप्ति सिंह की नियुक्ति 19 नवंबर 2015 को राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय डिहिया में अध्यापक के पद पर हुई थी। कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालयों में फर्जी नियुक्ति कराने के मामले में गिरफ्तार जौनपुर बीएसए दफ्तर के ईएमआईएस इंचार्ज आनंद सिंह व उसके गिरोह के दो अन्य साथियों ने एसटीएफ लखनऊ को बताया था कि उसने जौनपुर में दीप्ति की भी फर्जी नियुक्ति कराई है।

जांच में पता चला कि राजकीय विद्यालय डिहिया में प्रभारी प्रधानाध्यापिका दीप्ति ने जिन शैक्षणिक प्रमाण पत्रों का इस्तेमाल किया है वह दीप्ति पुत्री सुरेश चंद्र निवासी बगिया सोहनलाल कायमगंज फरुखाबाद की हैं। असली दीप्ति राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मिश्रपुर ठइयां कौशांबी में अध्यापक हैं।
विज्ञापन


डीआईओएस प्रवीण मणि त्रिपाठी ने बताया कि दीप्ति की बर्खास्तगी की संस्तुति करते हुए अपर शिक्षा निदेशक प्रयागराज और संयुक्त शिक्षा निदेशक वाराणसी को पत्र भेज दिया गया है। उसके खिलाफ शहर कोतवाली में केस दर्ज कराकर उसके वेतन का बैंक खाता और विद्यालय का भी बैंक खाता फ्रीज करवा दिया गया है।

प्रभारी प्रधानाध्यापक होने के नाते वह विद्यालय के भी बैंक खाते का संचालन कर रही थी। उसे मई महीने तक का वेतन जारी किया गया है। नगर कोतवाल पवन कुमार उपाध्याय ने बताया कि डीआईओएस की तहरीर पर केस दर्ज कर विवेचना की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें