आपत्तिजनक पोस्ट डालने पर अधिवक्ता पर केस
अधिवक्ताओं की शिकायत पर पुलिस ने की कार्रवाई
जौनपुर। व्हाट्सएप ग्रुप पर कृष्ण भगवान एवं गोपियों से जुड़े आपत्तिजनक पोस्ट धार्मिक भावनाओं को आहत करने के मामले में लाइनबाजार थाने की पुलिस ने दीवानी बार के निष्कासित मंत्री बरसातू राम के खिलाफ लाइन केस दर्ज कर लिया है। पुलिस ने उनके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।
दीवानी बार के अध्यक्ष बृजनाथ पाठक, प्रभारी मंत्री अरविंद तिवारी के नेतृत्व में अधिवक्ता 26 अगस्त को पुलिस अधीक्षक से मिलकर शिकायत की थी। वकीलों ने अधिवक्ता अनिल गुप्ता से पुलिस के दुर्व्यवहार पर क्षोभ जताया था। साथ ही हिमांशु श्रीवास्तव, बृजेश सिंह,सुरेंद्र मिश्र,प्रशांत उपाध्याय,पुनीत शुक्ला ने प्रार्थना पत्र एसपी को दिया कि बार के निष्कासित मंत्री बरसातू राम ने 25 अगस्त की रात 9:45 बजे अधिवक्ताओं के एक व्हाट्सएप ग्रुप पर कृष्ण भगवान और गोपियों से संबंधित आपत्तिजनक पोस्ट डाला जिससे उनकी व ग्रुप से जुड़े अन्य अधिवक्ताओं की धार्मिक भावनाएं आहत हुई। एसपी ने डीजीसी से परामर्श लेकर थानाध्यक्ष को कार्रवाई करने का आदेश दिया। बुधवार को डीजीसी अनिल सिंह कप्तान द्वारा थानाध्यक्ष लाइन बाजार को आपत्तिजनक पोस्ट के संबंध में विधिक परामर्श दिया गया जिसपर पुलिस ने बरसातू राम के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया।
मनबढ़ों ने अधिवक्ता को पीटा
जौनपुर। दीवानी न्यायालय के अधिवक्ता लाल साहब यादव की मंगलवार की देर शाम करीब नौ बजे मनबढ़ों ने मारपीटकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। पुलिस ने घायल अधिवक्ता का उपचार कराया और दो आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर उन्हे गिरफ्तार कर लिया।