जौनपुर। शहर कोतवाली पुलिस ने किशोरी के साथ दुष्कर्म के मामले में आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।
शहर कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी किशोरी की ओर से पुलिस को दी गई तहरीर में आरोप लगाया गया है कि एक युवक उसे बहला फुसलाकर भगा ले गया। शहर के खाली पड़े अपने एक मकान में उसे बंधक बनाकर कई दिनों तक दुष्कर्म किया। जहां से मौका पाकर किशोरी किसी तरह भागकर घर पहुंची और परिजनों को आपबीती सुनाई। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। इस संबंध में कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक संजीव मिश्रा का कहना है कि युवक लड़ीक के साथ कुछ दिन पहले घर से भाग गया था। दोनों लौटकर घर आए तो लड़की पक्ष ने पहले उसपर शादी करने का दबाव बनाया। उसने शादी से इनकार कर दिया। तो पीड़ित लड़की की ओर से तहरीर मिली है। जिसके आधार पर केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।