जौनपुर। नेवढ़िया थाना क्षेत्र के एक गांव की किशोरी को बहलाकर भगाने के मामले में पुलिस आरोपी युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसकी तलाश कर रही है।
थानाध्यक्ष राजाराम द्विवेदी ने बताया कि थाना क्षेत्र के एक गांव के एक व्यक्ति ने शनिवार की शाम तहरीर देकर बताया कि बीते शुक्रवार की शाम को उनकी 17 वर्षीय बेटी स्कूल पढ़ने के लिए घर से निकली। समय से घर नहीं पहुंचने पर उसकी खोजबीन की गई। इस दौरान पता चला कि किसी लड़के से फोन पर बात करती थी, जिसका नाम सोनू सिंह है। वही किशोरी को बहलाकर भगा ले गया है। थानाध्यक्ष ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपी युवक सोनू सिंह के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उसकी तलाश की जा रही है।