फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: आत्महत्या के लिए उकसाने पर पांच पर मुकदमा

विज्ञापन
विज्ञापन
बदलापुर। कोतवाली क्षेत्र के बनगांव भूमिहार गांव में बुधवार को हुई रामपाल यादव की मौत के मामले में पुलिस विभिन्न पहलुओं पर जांच कर रही है। बेटे की तहरीर पर बुधवार की रात पांच लोगों के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मुकदमा दर्ज किया गया। पुलिस ने बृहस्पतिवार को पांचों आरोपियों को उनके घर से गिरफ्तार कर चालान करते हुए जेल भेज दिया।
विज्ञापन

गांव निवासी रामपाल यादव(60) ने फंदा लगाकर जान दे दी। परिजनों ने जमीन के विवाद को लेकर पड़ोसियों पर हत्या कर शव को फंदे से लटकाने का आरोप लगाया था। इस पर पुलिस मृतक के बेटेे अंकित उर्फ राहुल की तहरीर पर रामजस, दिलीप, अनिल, उर्मिला व हीरावती के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मुकदमा दर्जकर छानबीन में जुटी है। मौके पर शांति व्यवस्था कायम करने के लिए पुलिस बल तैनात किया गया है। घटना स्थल से मिले सुसाइड नोट पर भी पुलिस बारीकी से जांच कर रही है। जन चर्चाओं की माने तो रामपाल ज्यादा पढ़े लिखे नहीं है कि सुसाइड नोट लिख सके। इससे स्पष्ट है कि सुसाइड नोट किसी और द्वारा लिखा गया है। हालांकि पुलिस हर पहलू पर बारीकी से जांच कर रही है। प्रभारी निरीक्षक गजानंद चौबे ने बताया कि मुकदमा दर्जकर जांच पड़ताल की जा रही है। पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही स्थितियां स्पष्ट हो पाएंगी। पांचों लोगों को उनके घर से गिरफ्तार कर चालान न्यायालय भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें