शाहगंज। अख्खीपुर गांव निवासी उर्मिला की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने मंगलवार को सरपतहां थाना क्षेत्र के सारी जहांगीर पट्टी निवासी रजनीश यादव, राजन और एक अज्ञात के विरुद्ध धोखाधड़ी समेत विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया गया। महिला ने बेटी से शादी का झांसा देकर जमीन खरीदने के नाम पर 5.83 लाख रुपये की धोखाधड़ी का आरोप लगाया है। महिला ने शिकायत थाने पर की तो वहां से न्याय नहीं मिला जिससे परेशान होकर उसने एसपी से गुहार लगाई। कप्तान के आदेश पर पुलिस ने धोखाधड़ी से संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इस संबंध में पूछे जाने पर प्रभारी निरीक्षक दीपेंद्र सिंह ने बताया कि मामला संज्ञान में है।