फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: नीलगाय को बचाने में पलटी कार, एक की मौत, दो बाइक की टक्कर में पूर्व सभासद की जान गई

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। मुंगराबादशाहपुर व गौराबादशाहपुर में शुक्रवार को हुईं सड़क दुर्घटनाओं में पूर्व सभासद समेत दो की मौत हो गई। चार लोग घायल हो गए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजवाया। वहीं घायलों काे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर भर्ती कराया गया।
विज्ञापन

गौराबादशाहपुर : आजमगढ़ के बरदह थाना क्षेत्र के बर्रा गांव निवासी बजरंग बहादुर सिंह अपने परिवार के साथ शुक्रवार की भोर घर लौट रहे थे। जैसे ही कार आरा फाटक पुरवा के पास पहुंची थी तभी अचानक नील गाय सड़क पर आ गई। उसे बचाने के चक्कर में कार पलटकर गड्ढे में चली गई, जिससे कार में बैठे बजरंग बहादुर सिंह(60), मुकुल सिंह(19), विशाल सिंह (35), सोनम सिंह (25) को चोट आई जबकि कार चला रहे यजुवेंद्र सिंह (48) को गंभीर चोट आई। सभी घायलों को स्थानीय लोगों ने सदर अस्पताल भेजा, जहां रास्ते में यजुवेंद्र ने दम तोड़ दिया। मृतक गिट्टी बालू का व्यवसाय करते थे। मृतक के दो बच्चे है। घटना से गांव में शोक व्याप्त हो गया है। मौके पर पहुंचे थानाध्यक्ष बृजेश कुमार गुप्ता ने कार्यवाही की।
मुंगराबादशाहपुर : थाना क्षेत्र के लतहरिया गांव निवासी पूर्व सभासद रामजस पटेल (50) पुत्र किशन पटेल बाइक से बृहस्पतिवार को किसी कार्य से सतहरिया की ओर जा रहे थे। उनकी बाइक सरोखनपुर पेट्रोल पंप के पास पहुंची तभी सामने से आ रही तेज रफ्तार बाइक से जोरदार टक्कर हो गई। इसके चलते पूर्व सभासद रामजस पटेल दूर जा गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गए। वही दूसरी बाइक पर सवार बाल-बाल बच गए उन लोगों को मामूली खरोचे ही आईं। एंबुलेंस से रामजस को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सतहरिया में भर्ती कराया गया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत देख प्रयागराज के स्वरूपरानी मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। जहां इलाज के दौरान शुक्रवार की सुबह तीन बजे रामजस पटेल की मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें