डोभी... चलती कार में लगी आग को बुझाते फायरकर्मी। संवाद
डोभी।
रामदेवपुर गांव के पास सोमवार की शाम करीब छह बजे पुलिया के पास चलती कार में आग लग गई। आग से कार का अगला हिस्सा जल गया। कार में सवार चारों लोग कूदकर बाहर निकले। आजमगढ़ जिले के महाराजगंज निवासी श्रीप्रकाश जायसवाल कार से तीन अन्य लोगों के साथ वाराणसी खरीदारी करने गए थे। खरीदारी के बाद सभी वापस आजमगढ़ लौट रहे थे। इसी दौरान रामदेवपुर गांव के पास कार के बोनट से अचानक आग की लपटें उठने लगीं। देखते ही देखते कार धू-धूकर जलने लगी। थानाध्यक्ष प्रवीण कुमार यादव ने बताया कि सूचना पर डायल 112 की पुलिस टीम मौके पर पहुंची थी। कार सवार सभी चारों लोग सुरक्षित हैं।