फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोबाइल छीनकर भाग रहे बदमाशों को पकड़कर पुलिस को सौंपा

विज्ञापन
विज्ञापन
सुईथाकला। सरपतहा थाना क्षेत्र के लखनऊ-बलिया मार्ग पर पिपरौल बाजार के पास सड़क किनारे खड़े युवक से मोबाइल छीनकर भाग रहे बाइक सवार बदमाशों को लोगों ने पकड़कर पिटाई करने के बाद पुलिस को सौंप दिया। पुलिस दोनों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन

पिपरौल गांव निवासी सुरेश यादव अपने घर से निकलकर लखनऊ बलिया मार्ग पर डेयरी के पास खड़े होकर मोबाइल से किसी से बात कर रहे थे। इतने में कादीपुर की ओर से आए बाइक सवार दो बदमाशों ने उनके हाथ से मोबाइल छीन लिया और तेज रफ्तार में भागने लगे। युवक के शोर मचाने पर आस पास के लोग जुट गए। किसी ने करीब दो किलोमीटर आगे इसी रोड पर नियमित रूप से दौड़ लगाने वाले युवकों को फोनकर घटना की जानकारी दी। दौड़ लगाने वाले युवक सरपतहा थाने के गेट के पास से बाइक सवार दो युवकों को सड़क किनारे खड़े होकर मोबाइल का सिम कार्ड बदलते देखा। इस पर युवकों ने दोनों बाइक सवारों को पकड़ लिया और पिटाई कर पुलिस को सौंप दिया। दोनों सुल्तानपुर जिले के कादीपुर थाना क्षेत्र के हमजापुर गांव के निवासी बताए गए हैं। पुलिस उनसे पूछताछ में जुटी है। थानाध्यक्ष सरपतहा सम्पूर्णानंद राय ने बताया कि पकड़े गए दोनों युवकों से पुलिस पूछताछ कर रही है। केस दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें