जौनपुर। खुटहन के मोबारकपुर बाजार में संचालित मेडिकल स्टोर के कमरे में मनबढ़ों ने लाठी डंडे और कट्टे के बल पर दहशत फैलाकर जबरन शटर में ताला जड़ अवैध कब्जा जमा लिया। आरोप है पुलिस ने छह नामजद के अलावा पांच अज्ञात के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्जकर लिया। अंगुली गांव निवासी सुरेंद्र प्रताप यादव का आरोप है कि उनका मोबरकपुर बाजार में मकान है। इसमें सड़क की तरफ दुकान का कमरा बनाया गया है। इसमें उनका छोटा भाई दिनेश मेडिकल स्टोर चलाता है। 20 अगस्त को पड़ोसी लाल साहब यादव ने दुकान में जबरन ताला लगा दिया। बाद में दिनेश ने भी उसमें ताला जड़ दिया। आरोप है कि इसी को लेकर 22 अगस्त को लाल साहब यादव, राधेश्याम, राय साहब यादव, शुभम, अवनीश, राजबहादुर व पांच अज्ञात लाठी, डंडा, राॅड और कट्टा लेकर मौके पर पहुंच गए। दुकान का ताला चटकाकर भीतर रखी सारी दवाएं बाहर फेंक दिए। पुलिस ने सभी आरोपितों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।