फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: पिलकिछा विद्युत उपकेंद्र की बढ़ेगी क्षमता 16 गांवों को लो वोल्टेज से मिलेगी निजात

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। खुटहन क्षेत्र के पिलकिछा विद्युत उपकेंद्र की क्षमता बढ़ाई जाएगी। इससे क्षेत्र के 16 गांव को ट्रांसफाॅर्मर फुंकने, ओवरलोडिंग व ट्रिपिंग की समस्याओं से निजात मिलेगी। बिजली निगम ने सितंबर 2024 में इस उपकेंद्र की क्षमता वृद्धि के लिए शासन को प्रस्ताव भेजा था। इसे स्वीकृति मिल चुकी है। काम भी शुरू हो चुका है। ट्रांसफाॅर्मर लग जाने से करीब 8000 उपभोक्ताओं को फायदा मिलेगा। विद्युत निगम इस समय पिलकिछा, अकबरपुर, गायत्रीनगर, डिहिया, त्रिकौलियां, नगवां, बनुआडीह व सौरइयां समेत 16 गांवों में ट्रांसफॉर्मर की क्षमता वृद्धि पर काम कर रहा है। बिजली निगम द्वारा ट्रांसफार्मर की क्षमता 10 केवीए से 25, 25 से 63 व 63 से 100 केवीए बढ़ाने की मांग की थी।
विज्ञापन

इससे शेखूपुर, नगवां व कपसिया फीडरों का अतिरिक्त भार कम होगा। इससे गर्मी में आए दिन ट्रांसफाॅर्मर फुंकने व तार कट कर गिरने से आगजनी और फसलों में आग लगने की समस्याएं दूर होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें