फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: 7 ट्रांसफाॅर्मर की बढ़ेगी क्षमता, 46 लाख खर्च होंगे

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। शहर में बिजली कटौती की समस्या से लोगों को अब मुक्ति मिलेगी। समस्या के समाधान के लिए ओवरलोड सात ट्रांसफाॅर्मर की क्षमता में वृद्धि की जाएगी। इसके लिए शासन की ओर से साढ़े 46 लाख जारी किए गए हैं। इन ट्रांसफाॅर्मर की क्षमता 100 केवी से बढ़ाकर 250 केवी की जाएगी। इसके बाद सात मोहल्लों के करीब छह हजार उपभोक्ताओं को निर्बाध बिजली मिलेगी।
विज्ञापन

पांच लाख से अधिक आबादी वाले शहर में 692 ट्रांसफाॅर्मर लगाए गए हैं। इसके माध्यम से करीब 48 हजार उपभोक्ताओं को बिजली आपूर्ति की जाती है। समय के साथ उपभोक्ताओं की बढ़ती संख्या के कारण गर्मी के मौसम में कम क्षमता वाले ट्रांसफाॅर्मर ओवरलोड होकर जल जाते हैं। इससे बिजली आपूर्ति बाधित होती है। इस समस्या के समाधान के लिए ऊर्जा निगम ने सभी वितरण खंडों से बिजनेस प्लान में ट्रांसफाॅर्मर की क्षमता वृद्धि का प्रस्ताव मांगा था। इसके बाद विभाग की ओर से सात ट्रांसफाॅर्मर की क्षमता वृद्धि के लिए प्रस्ताव भेजा गया था। इसकी स्वीकृति मिल गई है। इसके तहत सात ट्रांसफाॅर्मर की क्षमता वृद्धि की जाएगी। इसके लिए साढ़े 46 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। इन ट्रांसफाॅर्मर की क्षमता 100 केवी से बढ़ाकर 250 केवी कर दी जाएगी।
योजना के तहत शहर के सिपाह, हुसैनाबाद, यूपी सिंह कॉलोनी, अहियापुर समेत अन्य जगहों पर ट्रांसफाॅर्मर की क्षमता में बढ़ोतरी की जाएगी। विद्युत निगम के अधिशासी अभियंता एसके सिन्हा का कहना है कि शहर में सात ट्रांसफार्मरों की क्षमता में बढ़ोतरी की जाएगी। इस पर कुल साढ़े 46 लाख खर्च किए जाएंगे। इसकी स्वीकृति मिल गई है। इसके लिए प्रक्रिया भी शुरू करा दी गई है। क्षमता में बढ़ोतरी के बाद उपभोक्ताओं को निर्बाध बिजली मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें