फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: एक करोड़ से ज्यादा लागत से होगी 67 ट्रांसफाॅर्मरों की होगी क्षमता में वृद्धि

विज्ञापन
विज्ञापन
बदलापुर। फाल्ट व ट्रिपिंग की समस्याओं से अब उपभोक्ताओं को निजात मिलेगी। इसके लिए विद्युत निगम की ओर से अलग-अलग गांवों में कुल 67 ट्रांसफाॅर्मरों की क्षमता बढ़ोतरी की जाएगाी। इस कार्य पर एक करोड़ 18 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। इसके लिए स्वीकृति मिल गई है।
विज्ञापन

बदलापुर विधानसभा के जगदीशपुर, आहोपुर, कैथोरा, सिरकिना, कोल्हुआ, बिझवट, बबुरा, उद्पुर घाटमपुर समेत 67 गांवों के ग्रामीण ट्रांसफाॅर्मर की क्षमता कम होने व जल जाने की समस्या से जूझ रहे थे। इससे गर्मी के मौसम में लोगों की समस्याएं और बढ़ जाती हैं। इस समस्या से निजात दिलाने के लिए बदलापुर के भाजपा विधायक रमेश चंद्र मिश्रा ने ऊर्जा मंत्री एके शर्मा से ट्रांसफाॅर्मरों की क्षमता बढ़ाने की मांग की थी। इसके बाद बदलापुर विधानसभा क्षेत्र में शासन की ओर से 67 ट्रांसफाॅर्मरों की क्षमता में बढ़ोतरी के प्रस्ताव को स्वीकृति दे दी गई है। इसके लिए कुल एक करोड़ 18 लाख रुपये जारी भी कर दिए गए हैं। इसके तहत 38 ट्रांसफाॅर्मरों को 10 केवी से 25 केवी क्षमता का किया जाएगा। इसके अलावा 11 ट्रांसफॉर्मरों की क्षमता 25 से बढ़ाकर 63 केवी, 8 ट्रांसफाॅर्मरों की क्षमता 63 से 100 केवी और सात ट्रांसफाॅर्मरों की क्षमता 100 से 25 केवी की जाएगी। बदलापुर के भाजपा विधायक रमेश चंद्र मिश्रा का कहना है कि बदलापुर विधानसभा क्षेत्र में 67 ट्रांसफाॅर्मरों की क्षमता बढ़ाई जाएगाी। इस कार्य पर कुल एक करोड़ 18 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। इसकी स्वीकृति मिल गई है। एक महीने के अंदर सभी चयनित गांवों में ट्रांसफाॅर्मरों की क्षमता में बढ़ा दी जाएगी। ट्रेडर की प्रक्रिया भी पूरी हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें