फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: व्यापारी शहीद दिवस पर निकला कैंडल मार्च

विज्ञापन
व्यापारी शहीद दिवस पर कैंडल मार्च निकालते व्यापार मंडल मड़ियाहूं के कार्यकर्ता।-संवाद
विज्ञापन
मड़ियाहूं। व्यापारी शहीद दिवस के अवसर पर मंगलवार को व्यापार मंडल मड़ियाहूं के तत्वावधान में नगर में कैंडल मार्च निकाला गया। कार्यक्रम का नेतृत्व व्यापार मंडल अध्यक्ष कंवलजीत सिंह गब्बर ने किया। कैंडल मार्च नगर के विभिन्न मार्गों से होकर गुजरा, जिसमें बड़ी संख्या में व्यापारी, युवा और स्थानीय नागरिक शामिल हुए। व्यापारियों ने हाथों में मोमबत्तियां लेकर व्यापारिक सुरक्षा, सम्मान और समस्याओं के समाधान की मांग उठाई। इस दौरान अध्यक्ष कंवलजीत सिंह गब्बर ने कहा कि वर्ष 1979 में व्यापारियों के यहां छापेमारी के विरोध के दौरान व्यापारी नेता हरिश्चंद्र अग्रवाल की मृत्यु हो गई थी। उनकी स्मृति में प्रत्येक वर्ष 26 मई को प्रदेशभर में व्यापारी शहीद दिवस मनाया जाता है। कार्यक्रम में व्यापार मंडल के दिलीप साहू, चंदन केसरी, शिवकुमार जायसवाल, विवेक जायसवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें