फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: समय पर पहचान होने पर कैंसर का इलाज संभव

विज्ञापन
विज्ञापन
करंजाकला। उमानाथ सिंह स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय (मेडिकल कॉलेज) में विश्व कैंसर दिवस पर बुधवार को कैंसर जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। इस दौरान विशेषज्ञों ने कैंसर के लक्षण और बचाव के तरीके बताए। कहा कि इसमें समय पर इलाज कारगर होता है। प्रधानाचार्य प्रो. आरबी कमल की देखरेख में जनरल सर्जरी, जनरल मेडिसिन और ऑब्स एंड गायनी विभाग के तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम में कैंसर के प्रति जागरूक किया गया। प्रधानाचार्य ने कहा कि कैंसर के लक्षणों को लेकर किसी तरह का संकोच घातक हो सकता है। पुरुष और महिलाएं समय रहते विशेषज्ञ चिकित्सक से परामर्श लें और जरूरी जांच अवश्य कराएं। उन्होंने कहा कि अधिकतर बीमारियों का इलाज संभव है, बशर्ते उनकी पहचान शुरुआती अवस्था में हो जाए। मुख्य चिकित्सा अधीक्षक प्रो. एए जाफरी ने कहा कि कैंसर हर मरीज में अलग-अलग रूप में सामने आता है। तंबाकू, गुटखा, धूम्रपान और शराब के सेवन से मुख कैंसर का खतरा बढ़ता है। समय पर पहचान होने पर इलाज से जीवन बचाया जा सकता है। उन्होंने बताया कि मेडिकल कॉलेज में विशेषज्ञ चिकित्सक से निशुल्क परामर्श उपलब्ध है। परीक्षा नियंत्रक डॉ. सीबीएस पटेल ने ओरल कैंसर के लक्षणों पर प्रकाश डाला। डॉ. सरिता पांडेय ने ब्रेस्ट और सर्वाइकल कैंसर की जानकारी दी। डॉ. अचल सिंह ने फेफड़ों के कैंसर के कारण और लक्षण बताए। बाल रोग विभाग के सहायक आचार्य डॉ. अरविंद यादव ने बच्चों में कैंसर, विशेषकर ब्रेन कैंसर के लक्षणों की जानकारी दी। उप-प्राचार्य प्रो. आशीष यादव ने कहा कि समय पर इलाज से सकारात्मक परिणाम मिलते हैं। चीफ प्रॉक्टर प्रो. रुचिरा सेठी ने भी अनुभव साझा किए। संचालन चिकित्सा अधीक्षक डॉ. विनोद कुमार ने किया। सहायक आचार्य डॉ. जितेंद्र कुमार ने आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें