फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैंसिल होने लगे चीन से आने वाले सामान के आर्डर, अशोक सिंह ने आईसी की सप्लाई रोकी तो कइयों ने मशीन का आर्डर 

Thu, 02 Jul 2020 11:59 PM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जौनपुर
विज्ञापन
cancel
विज्ञापन

चीन के साथ तल्ख होते रिश्तों का असर व्यापार पर भी दिखने लगा है। एक तरफ चीन निर्मित सामानों के बहिष्कार की मांग उठ रही है तो व्यापारी भी खुद वहां से सामान मंगाने से परहेज कर रहे हैं। जौनपुर जिले के कुछ उद्यमियों ने इसकी शुरुआत कर दी है। किसी ने चीन से मशीन का आर्डर कैंसिल किया है तो किसी ने वहां से आने वाले इलेक्ट्रॉनिक सामान की सप्लाई लेने से इनकार कर दिया है।

विज्ञापन


मुंबई में उद्योग चलाने वाले अशोक सिंह ने चीन से करीब सवा करोड़ की इलेक्ट्रॉनिक आईसी (इंटीग्रेटेड सर्किट) का आर्डर दिया था। अब उन्होंने इसे कैंसिल कर दिया है। उनका कहना है कि चीन से ही कोरोना का संक्रमण फैला है। इसके बाद से ही वहां से व्यापार न करने का निर्णय कर लिया था। मार्च से पहले 1.25 करोड़ की आईसी का आर्डर दिया था, लेकिन उसे एजेंट के माध्यम से कैंसिल करा दिया।

अब भारत या अन्य देश मे उसका विकल्प देख रहे हैं। फिलहाल कारोबार मंदा होने से इसकी तत्काल जरूरत भी नहीं हैं। सतहरिया औद्योगिक क्षेत्र के आईआईए के अध्यक्ष बृजेश यादव का कहना है कि औद्योगिक क्षेत्र के कई उद्यमी विदेशों से आयात-निर्यात का काम करते हैं।
विज्ञापन


उनका सीधा कारोबार चीन से तो नहीं है, मगर परोक्ष रूप से ही सही, अब वहां का कोई भी समान न मंगाने की कोशिश की जा रही है। कुछ उद्यमियों ने मशीन के आर्डर दिए थे, जिसे उन्होंने कैंसिल कर दिया है। भविष्य में भी इसका ध्यान रखा जाएगा कि हम चीन को किसी तरह से व्यापारिक लाभ न पहुंचा सकें।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें