छलीशहर क्षेत्र के खजुरहट गांव में नहर कटने से जलमग्न फसल।
- फोटो : JAUNPUR
में मंगलवार को नहर कटने से कई एकड़ रबी की फसल जलमग्न हो गई। ऐसे में दर्जनों किसानों की फसल डूब जाने से भारी क्षति हुई है। घिसुआ खुर्द माइनर खजुरहट (श्रीनेतगंज) के पास मंगलवार की रात अचानक कट गई। पानी के तेज बहाव से नहर के बगल स्थित फूलचंद्र, मूलचंद्र, मानिक चंद्र, कृष्ण चंद्र, रमाशंकर, कृपाशंकर, अमर चंद्र सहित 13 किसानों की लगभग 5 एकड़ फसल डूब गई। किसानों ने बताया कि जल निकासी की व्यवस्था न होने से खेत में गेहूं, सरसों, मटर, आलू आदि की फसल डूबने से नष्ट हो गई। इससे लाखों की क्षति हुई है। खेतों की जोताई, खाद-बीज, मजदूरी मिलाकर कई हजार रुपये खर्च हुआ था। रबी की फसल बर्बाद होने से किसानों के सामने पेट पालने का संकट पैदा हो गया है। नहर कटने की सूचना नहर विभाग के स्थानीय अधिकारियों और कर्मचारियों को दी गई, लेकिन मौके पर कोई सक्षम अधिकारी नहीं पहुंचा।