फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूलों में नामांकन बढ़ाने के लिए फिर चलेगा अभियान

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। परिषदीय विद्यालयों में नामांकन बढ़ाने के लिए 16 जून के बाद फिर से सर्वे अभियान चलाया जाएगा। सर्व शिक्षा अभियान का उद्देश्य है कि 6 से 14 साल के बच्चे शिक्षा से वंचित न रह जाएं। शासन के निर्देश के तहत पूरे साल छात्रों का नामांकन कराने के लिए अभियान चलता है। 30 सितंबर तक अनुमोदित छात्रों का डिटेल अपडेट किया जाएगा। छात्र संख्या बढ़ाने में जौनपुर दूसरे स्थान पर रहा है।
विज्ञापन

स्कूल खुलने के बाद छात्र संख्या की फिर से समीक्षा की जाएगी। जो छात्र पहले से पंजीकृत हैं वह स्कूल आ रहे हैं कि नहीं इसकी जानकारी की जाएगी। जो छात्र स्कूल नहीं आ रहे हैं, उन्हें फिर से स्कूल भेजने के लिए उनके अभिभावकों से संपर्क किया जाएगा। आउट ऑफ स्कूल के बच्चों की सूची तैयार कर उन्हें फिर से जोड़ने का अभियान चलेगा। बीएसए डा. गोरखनाथ पटेल का कहना है कि 16 के बाद स्कूल खुल रहे हैं। फिर से पठन-पाठन का खाका तैयार कर शिक्षण कार्य शुरू कराया जाएगा। विभाग के लोगों की बैठक बुलाकर छात्र संख्या बढ़ाने के लिए योजना तैयार की जाएगी। कितने बच्चे आउट ऑफ स्कूल हुए हैं। स्कूल खुलने के बाद ही इसका अंदाजा लग पाएगा। छात्र संख्या पर कड़ी नजर रखी जाएगी। स्कूलवार छात्र संख्या की समीक्षा की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें