जौनपुर। नव दुर्गा मंदिर सद्भावना पुल परिसर में रविवार को समायोजित शिक्षकों की बैठक हुई। बैठक में शिक्षा मित्र से सहायक अध्यापक बने शिक्षकों ने आगामी 27 सितंबर को नोएडा में प्रस्तावित प्रदेश स्तरीय सम्मेलन में शामिल होने के लिए रणनीति तय की।
बैठक में शिक्षक राजीव सिंह ने बताया कि प्रयागराज और गोरखपुर अधिवेशन में उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और विधान परिषद सदस्य देवेंद्र प्रताप सिंह ने पुरानी पेंशन बहाली के लिए आश्वासन दिया था। उस आश्वासन को शासन स्तर पर अमली जामा पहनाने के लिए दोनों जन प्रतिनिधि लगातार प्रयास कर रहे हैं।
उन्होंने बताया कि बीते 8 सितंबर को केशव प्रसाद मौर्य की अध्यक्षता में हुई विधान परिषद की सर्वदलीय बैठक में उपमुख्यमंत्री ने अधिकारियों को इस मुद्दे पर जल्द निर्णय लेने का निर्देश दिया है। संयुक्त समायोजित शिक्षक संघ की जौनपुर इकाई के अध्यक्ष आशीष श्रीवास्तव ने शिक्षकों से अधिक-से-अधिक संख्या में नोएडा सम्मेलन में भाग लेने की अपील की। इस दौरान आशीष श्रीवास्तव, राजीव सिंह, सुनील मौर्य, कामाख्या नारायण राय, रामचंद्र पाल, लाल मणि यादव, लीलाधर पटेल, छोटे लाल कन्नौजिया, गिरीश भारतीय, हरीराम यादव, राम नारायण यादव मौजूद रहे। संवाद