फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कॉल डिटेल से खुलेगा किसान की हत्या का राज

विज्ञापन
विज्ञापन
बदलापुर। ग्राम लेदुका में पाही पर सोए किसान श्यामलाल यादव की हत्या के मामले में पुलिस के हाथ दूसरे दिन भी कोई सुराग नहीं लग पाया। अब पुलिस मृतक के मोबाइल का कॉल डिटेल तलाशने में जुटी है। उसे उम्मीद है कि कॉल डिटेल से कुछ अहम सुराग हाथ लग सकते हैं। पुलिस का दावा है कि जल्द ही घटना का खुलासा होगा।
विज्ञापन

श्यामलाल यादव की शनिवार की रात हत्या कर दी गई थी। वह घर से पांच सौ मीटर दूर पंपिंग सेट पर सोने गए थे। सुबह चारपाई पर ही मृत हाल में मिले। चारपाई पर काफी मात्रा में खून गिरा था। मृतक के पुत्र गौतम यादव ने अज्ञात बदमाशों पर केस दर्ज कराया है। पुलिस की छानबीन में पाही पर स्थित एक कमरे में रखे कुछ सामान भी गायब मिले हैं, लेकिन वह काफी कम कीमत वाले हैं। इससे चोरी के लिए हत्या की बात पुलिस के गले से नहीं उतर रही। माना जा रहा है कि पुलिस का ध्यान हटाने के लिए ऐसा किया गया है। पुलिस सूत्रों की मानें तो किसी विवाद में ही किसान की हत्या की गई है। यह विवाद किस तरह का है, इसके लिए उसका मोबाइल कॉल डिटेल खंगाला जा रहा है। सूत्रों के मुताबिक हत्यारे कई दिन से श्यामलाल की रेकी कर रहे थे, लेकिन इस बीच रोज किसी न किसी की आवाजाही जारी रहने से वह कामयाब नहीं हो गए। एसओ राजेश यादव का कहना है कि जल्द ही बदमाशों गिरफ्त में होंगे। इसके लिए लगातार छानबीन जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें